सादगी का संदेश, CM कन्यादान योजना में विधायक दीपेश साहू लेंगे सात फेरे, 23 जोड़ों संग रचाएंगे सादगीपूर्ण विवाह

रायपुर। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में इस बार एक खास और चर्चित शादी देखने को मिलेगी। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू 31 मई को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तरुणा साहू के साथ सात फेरे लेंगे। खास बात यह है कि विधायक अन्य 23 जोड़ों के साथ इसी मंच पर सादगीपूर्ण विवाह करेंगे।

सादगीभरे विवाह की क्षेत्र में चर्चा

आमतौर पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलता है, जो शादी का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होते। ऐसे आयोजन में एक विधायक का शामिल होकर विवाह करना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दीपेश साहू के इस कदम को सादगी और सामाजिक संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है।

बड़े नेताओं की मौजूदगी में होगा आयोजन

बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद तोखन साहू, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

ऐतिहासिक आयोजन बनाने की तैयारी

विधायक दीपेश साहू के विवाह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जिला प्रशासन भी इस सामूहिक विवाह समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। आयोजन स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम यादगार बन सके।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com