धौलपुर: दुष्कर्म केस में फरार आरोपी पर शिकंजा, नगरपरिषद ने अवैध निर्माण तोड़ा

धौलपुर: शहर में कुछ दिनों पूर्व एक समाज की बालिका के नौकरी दिलाने के बहाने से दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में फरार चल रहे बर्खास्त आरएसी जवान से जुड़ा घटनाक्रम लगातार चर्चा में है. दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से ही आरोपित फरार बताया जा रहा है. जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं.

इसी बीच नगरपरिषद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपित के मकान पर नोटिस चस्पा किया था. नोटिस में बिना कन्वर्जन के मकान निर्माण का हवाला दिया है. नोटिस में तीन दिन का समय दिया था, जो खत्म हो गया है. नोटिस में निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब या कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को नगरपरिषद प्रशासन हरकत में आया.

नगरपरिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपित के मकान के बाहरी हिस्से में अवैध निर्माण को लेकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमला और पुलिस बल मौजूद रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमों और प्रक्रिया के तहत की गई है.

वहीं पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है. मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के लोग पूर्व में ही धरने की चेतावनी दे चुके है और न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com