Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, बढ़ गई प्लेटफॉर्म फीस, हर ऑर्डर पर देने होंगे ज्यादा पैसे

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato से खाना ऑर्डर करते हैं तो आपको भी जोरदार झटका लगने वाला है. कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाने का फैसला लिया है, कंपनी के इस फैसले से अब आप लोगों की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा. जोमैटो पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक, यूजर्स से ली जाने वाली प्लेटफॉर्म फीस में अब 2.40 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. ये बढ़ोतरी आप लोगों के हर ऑर्डर पर लागू होगी, इसका मतलब ये हुआ कि आप चाहे दिन में एक बार खाना मंगवाए या 10 बार, आपको हर बार अब ज्यादा पैसे देने होंगे.
GST लगने से पहले हर ऑर्डर के लिए अब तक 12.50 रुपए लिए जाते थे लेकिन अब इस चार्ज को बढ़ाकर 14.90 रुपए कर दिया गया है. याद दिला दें कि इससे पहले सितंबर 2025 में बढ़ोतरी की गई थी. टैक्स जोड़ने के बाद, जोमैटो की कॉम्पिटिटर स्विगी अभी हर ऑर्डर पर 14.99 रुपए की प्लेटफॉर्म फीस ले रहा है. दोनों ही कंपनियां एक जैसे प्राइसिंग ट्रेंड को फॉलो करती हैं
Rapido की हो चुकी है फूड डिलीवरी बिजनेस में एंट्री









