सुपौल में शादी का कर्ज समाप्त होने से पहले मार दी गई पार्वती…

सुपौल: सदर थाना के हरदी-चौघारा, वार्ड नंबर 08 में एक विवाहिता की हत्या ससुराल वालों ने दहेज के लिए कर दी. हत्या के बाद शव को रात में ही जलाने का प्रयास किया. मौके पर ही मृतका के मायके वाले पुलिस के साथ आ धमके, जिसके बाद अधजले शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.

मृतका उक्त गांव के मनीष साह की 22 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी थी. शव का चेहरा पूरी तरह जला हुआ था. सहरसा जिला के वनगांव थाना के चैनपुर निवासी मृतका की बड़ी चाची सुशीला देवी ने कहा कि उनके देवर गणेश साह अपनी पुत्री पार्वती की शादी पिछले साल 11 मई को मनीष से की थी. गणेश एक पैर से दिव्यांग हैं और जमशेदपुर में पूरे परिवार के साथ रहते हैं.

उन्होंने अपनी बेटी की शादी ढाई लाख रुपये ब्याज पर उठा कर की थी. हमलोगों ने ढाई लाख रुपये नकद दिया था. 50 हजार रुपये और दिए जाने थे. उस टाइम उसके ससुराल वालों को कहा था कि जब ढाई लाख का यह ऋण खत्म हो जाएगा तब बाकी के 50 हजार रुपये दे देंगे. उक्त ढाई लाख रुपये का ब्याज भी काफी हो गया है.

मृतका के पिता ने कहा कि मेरी बेटी को दहेज के लिए मार दिया. शादी में उन लोगों को बहुत सामान दिए थे फिर भी वे लोग दहेज की मांग कर रहे थे. उन्होंने बताया कि मेरा दामाद ई-रिक्शा चलाता है और हरदी दुर्गा मंदिर के पास मिठाई की दुकान है. उन लोगों ने मुझे फोन कर बताया कि बिजली करंट लगने से उसकी मौत हो गई है. इधर मृतका के मामा परड़ी निवासी फोटन साह ने बताया कि हमलोगों को जब घटना की सूचना मिली तब रात में भांजी के ससुराल पहुंचे. वहां उसके ससुराल में कोई नहीं था. आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछा तो कोई कुछ नहीं बता रहा था. किसी तरह पता चला कि शव को चुपके से जलाया जा रहा है. उसके बाद पुलिस के साथ वहां पहुंचे और जलती चिता से खींच कर पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला. कुछ लोग तो यह भी दबाव बनाने लगे कि पैसे लेकर मामले को रफ-दफा कर दें, लेकिन हमलोग अडिग रहे और किसी तरह पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल लाया.

फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजन को सौंप दिया है. इधर मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com