रायपुर कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक आज, संगठन मजबूती पर होगा मंथन

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में आज जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी। इस अहम बैठक की अध्यक्षता एआईसीसी सह-सचिव एवं रायपुर जिला प्रभारी विजय जांगिड़ करेंगे। बैठक को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के साथ आगामी राजनीतिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
संगठन विस्तार पर रहेगा खास फोकस
सूत्रों के अनुसार बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी अभियानों की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। जिला पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक और मंडल स्तर के नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
जिला, ब्लॉक और मंडल अध्यक्ष रहेंगे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठन में समन्वय और सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है।
आगामी कार्यक्रमों की बनेगी रणनीति
बैठक के दौरान आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों, जनआंदोलनों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण साबित होगी।











