ऋतुराज गायकवाड़ की होगी टीम इंडिया में एंट्री, 22 शतक लगाने वाले बल्लेबाज की भी वापसी तय-रिपोर्ट

ऋतुराज गायकवाड़ की होगी टीम इंडिया में एंट्री, 22 शतक लगाने वाले बल्लेबाज की भी वापसी तय-रिपोर्ट

आईपीएल के बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकलौता टेस्ट मैच खेलेगी जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों को आराम मिल सकता है. ये देखते हुए अब बीसीसीआई ने टेस्ट टीम के लिए नए विकल्प तलाश लिए हैं. रिपोर्ट्स हैं कि ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया में मौका मिलने वाला है. वहीं देवदत्त पडिक्कल की भी टेस्ट टीम में वापसी होने वाली है. ध्रुव जुरेल भी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते नजर आएंगे. ये टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा. मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में होगा.

क्या होगा गायकवाड़-पडिक्कल का रोल?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस टेस्ट मैच में पडिक्कल, जुरेल और गायकवाड़ के लिए टीम इंडिया मैनेजमेंट ने रोल तय कर दिया है. टीम इंडिया मैनेजमेंट को लगता है कि ये खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में खेलने के लिए फिट हैं. गायकवाड़ को स्पिन स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माना जा रहा है जो फिरकी के खिलाफ बेहतर दिखाई देते हैं. दूसरी ओर ध्रुव जुरेल को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खिलाया जा सकता है. वैसे पडिक्कल की वापसी साई सुदर्शन के लिए खतरा बन सकती है. बताया जा रहा है कि इन दोनों में से कोई एक ही प्लेइंग इलेवन में होगा.

पडिक्कल-गायकवाड़ का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रदर्शन

देवदत्त पडिक्कल की बात करें तो उन्होंने 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 42.67 की औसत से 3627 रन बनाए हैं. उन्होंने 9 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं. इस खिलाड़ी ने खुद 26 शतक लगाए हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने भी फर्स्ट क्लास मैचों में 45 से ज्यादा की औसत से 3258 रन बनाए हैं. इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं. हालांकि गायकवाड़ इस वक्त बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं. गायकवाड़ ने अबतक 6 मैचों में महज 13.66 की औसत से 82 रन ही बनाए हैं.रिपोर्ट्स हैं कि मानव सुथार, गुरनूर बराड़, आकिब नबी और हर्ष दुबे को भी टीम इंडिया में मौका मिल सकता है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com