समस्तीपुर: एक करोड़ की विदेशी शराब ट्रक से हुई जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार!

बिहार: समस्तीपुर जिले में अवैध शराब के कारोबारी के खिलाफ बड़ी कारवाई,मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने बीती देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटबसेपुरा स्थित NH -28 के किनारे एक ढाबे पर खड़े 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई.

वहीं इस कारवाई के दौरान शराब लदे ट्रक को जब्त करते हुए, उक्त ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले अंतर्गत गिराब थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊन रोड निवासी सुवा खान के पुत्र नवाव खान के रूप में की गई है. वहीं उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए ट्रक से कुल 1015 कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 8769.6 लीटर बताई गई है. जब्ती के बाद देर रात ट्रक, शराब और चालक को मुसरीघरारी थाना लाया गया,जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया की गई.

वहीं पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने बताया हैं कि वह झारखंड के गोण्ड इलाके से शराब की खेप लेकर चला था, हालांकि शराब की डिलीवरी कहां करनी थी, इसकी उसे स्पष्ट जानकारी नहीं थी. ड्राइवर ने बताया कि कारोबारी मोबाइल फोन के माध्यम से लगातार संपर्क में थे और उनके निर्देश पर ही वह बताए गए स्थान पर ट्रक खड़ा कर रहा था.

इस बड़ी कारवाई के संबंध में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया हैं कि पूरे कारवाई में मद्य निषेध अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर, गिरफ्तार ट्रक चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जबकि इस शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com