सार्थक-पीडीएस फेज-2 को मिली मंजूरी: मुख्यमंत्री बोले- खाद्य सुरक्षा और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस फेज-2 के लिए 25 हजार 530 करोड़ रुपए की मंजूरी का स्वागत किया है। उन्होंने इसे गरीब कल्याण, खाद्य सुरक्षा और सुशासन को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी फैसला बताया है।

पीडीएस व्यवस्था होगी और अधिक पारदर्शी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली को तकनीक आधारित और अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। सार्थक-पीडीएस फेज-2 के तहत राशन वितरण व्यवस्था में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनेगी।

तकनीक से मजबूत होगी सप्लाई चेन

योजना के तहत एआई आधारित लाभार्थी रजिस्ट्री, जीपीएस ट्रैकिंग, क्यूआर कोड टैगिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। इसके साथ ही आधुनिक सप्लाई चेन प्रबंधन प्रणाली से राशन वितरण में निगरानी और नियंत्रण बेहतर होगा। इससे वितरण प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

गरीबों तक समय पर पहुंचेगा लाभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार गरीबों तक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पात्र हितग्राहियों को सस्ते अनाज और खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सकेगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com