शाहजहांपुर: बीजेपी नेता पर हमला करने वाले बदमाश को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल…

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर पुलिस बीजेपी नेता पर हमला करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. इनामी बदमाश अक्षय कदम की ये गिरफ्तारी मुंबई में की गई है. जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर उसे यहां कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है.

दरअसल 18 दिसंबर 2025 को थाना तिलहर क्षेत्र के नगरिया मोड पर ब्रदर इन होटल पर भाजपा नेता पंकज सिंह पर गुंडो ने हमला कर दिया था. जिसमें वह घायल हुए थे. इस मामले में मुकदमा दर्ज करके पुलिस तीन बदमाशों को पहले ही जेल भेज चुकी थी. लेकिन हमला करने वाला मुख्य आरोपी अक्षय कदम घटना के बाद से फरार चल रहा था. जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.

 पुलिस ने अक्षय कदम को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया 

आपको बता दें सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने अक्षय कदम को मुंबई से गिरफ्तार किया है. इनामी बदमाश की गिरफ्तारी उस वक्त भी है जब वह मुंबई में शादी कर रहा था. फिलहाल मुंबई में अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर इनामी बदमाश को शाहजहांपुर बुलाया गया. जहां उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है.

बाइट – दीक्षा भंवरे, एसपी ग्रामीण-

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com