मुख्यमंत्री के मंच से विधायक पर टिप्पणी के बाद BJP एक्शन में, भाजयुमो नेता को कारण बताओ नोटिस

मनेन्द्रगढ़ में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज साहू ने सार्वजनिक मंच से विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए। मनोज साहू ने कहा कि “माननीय विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है।”
मुख्यमंत्री ने कहा – यह पार्टी का अंदरूनी मामला
कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता में जब पत्रकारों ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सवाल किया तो उन्होंने इसे पार्टी का अंदरूनी विषय बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह पार्टी का मामला है, इसका सुशासन तिहार से कोई संबंध नहीं है।”
भाजपा संगठन ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा कोरिया जिला अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने भाजयुमो नेता मनोज साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनसे 7 दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है।












