पेड़ पर मौत का बुलावा! लकड़ी तोड़ते समय संतुलन बिगड़ा और बुझ गया घर का चिराग; मंजर देख दहल गया गांव

उत्तर प्रदेश : बहराइच में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पर भीषण ठंड से बचाव हेतु एक ग्रामीण पेड़ पर लकड़ी तोड़ने के लिए चढ़ा था इसी दौरान असंतुलित होकर वह पेड़ से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई. वह ठंड से बचने के लिए अलाव जलाने के लिए लकड़ियां तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया.गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया.
यह घटना गुलरा ग्राम में हुई.मृतक की पहचान 42 वर्षीय लाला राम के रूप में हुई है.लाला राम अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ से लकड़ियां तोड़ रहा था. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर जा गिरा.
परिवार के सदस्य उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.इस हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया.सूचना मिलने पर मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पुलिस के अनुसार, जनपद में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है.लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.लाला राम भी इसी उद्देश्य से लकड़ियां इकट्ठा करने गया था.











