कार खुद कर देती है इशारा, आने वाली है बड़ी खराबी, क्या कहती हैं वॉर्निंग लाइट

भारतीय कार बाजार टेक्नोलॉजी के मामले में बड़ी तेजी से तरक्की कर रहा है. अब वह जमाना गया है, जब कोई कार खराब हो जाती थी तब उसे मैकेनिक के पास लेकर जाते थे. अब मार्केट में आने वाली कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस गाड़ियां दिक्कत आने से पहले ही खुद इशारा कर देती हैं. अगर इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं किया जाए तो आगे आने वाली बड़ी समस्या से बचा जा सकता है.

हर कार में डैशबोर्ड लाइट्स होती हैं, जो संकेत देती हैं और तब जलती हैं जब आपकी गाड़ी को किसी तरह की जांच की जरूरत होती है. ये लाइट्स इंस्ट्रूमेंटेशन, चेतावनी लाइट्स और कंट्रोल टूल्स दिखाती हैं. अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कार की इमरजेंसी लाइट्स को समझना बहुत जरूरी है.

इसका मतलब है कि आपकी गाड़ी का कोई हिस्सा सही से काम नहीं कर रहा है. जैसे कार का एमिशन सिस्टम खराब होना या डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर का जाम होना. इसके अलावा कारण हो सकते हैं डीजल या पेट्रोल कैप का ढीला होना, इग्निशन सिस्टम में खराबी या फेल होना, या मास एयरफ्लो सेंसर का सही से न लगा होना.

एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) लाइट

ABS सिस्टम सड़क और गाड़ी के बीच पकड़ बनाए रखने में मदद करता है और गाड़ी को जल्दी रोकने में मदद करता है. अगर ABS लाइट जलती है, तो इसका मतलब है कि ABS सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा. इसके जलने के कुछ कारण हो सकते हैं जैसे सामान्य बल्ब चेक, ब्रेक फ्लूइड कम होना, स्पीड सेंसर खराब होना, वायरिंग की समस्या कंट्रोल यूनिट खराब होना और सोलनॉइड में खराबी हो सकती है.

फ्यूल इंडिकेटर

फ्यूल इंडिकेटर पेट्रोल पंप और पाइप की तस्वीर जैसा होता है. यह आपकी कार में फ्यूल का लेवल दिखाता है. जब फ्यूल कम हो जाए, तो तुरंत भरवा लेना चाहिए. इसमें एक तीर भी होता है, जो बताता है कि फ्यूल टैंक कार की किस साइड में है.

इंजन ऑयल प्रेशर

यह लाइट दिखाती है कि इंजन में ऑयल कम है. कई बार ऑयल डालने के बाद भी वह लीक हो जाता है या उड़ जाता है. दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि ऑयल पंप ठीक से काम नहीं कर रहा, जिससे इंजन के अंदर के पार्ट्स को सही से चिकनाई नहीं मिल पाती.

बैटरी चार्जिंग

यह लाइट बताती है कि बैटरी में कोई समस्या है. इसका सबसे आम कारण अल्टरनेटर बेल्ट का टूटना है. इसके अलावा बैटरी टर्मिनल या पोस्ट पर जंग लगना भी कारण हो सकता है. बैटरी के केबल ढीले होने पर भी यह लाइट जल जाती है.

टायर प्रेशर

यह लाइट तब जलती है जब टायर का हवा दबाव बहुत कम हो जाता है और ऐसे में गाड़ी चलाना सुरक्षित नहीं रहता. इसका मतलब है कि कार के एक या ज्यादा टायरों में हवा कम है. कम टायर प्रेशर से टायर जल्दी घिसते हैं और खराब भी हो सकते हैं. यह लाइट ज्यादा हवा होने पर भी जल सकती है. इसलिए टायर प्रेशर लाइट बंद रखने के लिए टायर में सही मात्रा में हवा होना जरूरी है.

इंजन तापमान

यह लाइट बताती है कि इंजन ज्यादा गरम हो रहा है. इसका मतलब है कि इंजन तय समय से ज्यादा देर तक चल रहा है. अगर कूलिंग वॉटर कम हो या कूलिंग सिस्टम खराब हो, तब भी यह लाइट जलती है. इंजन ऑयल कम होने से भी इंजन ज्यादा गरम हो सकता है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com