सिद्धार्थनगर में किशोर की रहस्यमयी मौत का खुलासा, CCTV ने पलट दी पूरी कहानी

सिद्धार्थनगर : जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा महापात्र गांव में 17 वर्षीय किशोर शाहिद की रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के पास मिले सीसीटीवी फुटेज ने यह साफ कर दिया है कि शाहिद की जान किसी रंजिश या हत्या में नहीं, बल्कि एक दर्दनाक हादसे में गई है.

​क्या था मामला?

​शाहिद की मां कमरजहां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि 24 दिसंबर की सुबह गांव का गुरबाज और ईंट-भट्ठा मालिक अनूप कुमार अग्रहरी उनके बेटे को काम के बहाने घर से ले गए थे. शाम को शाहिद का शव गांव के पास एक चकरोड पर मिला था. इस शिकायत पर पुलिस ने भट्ठा मालिक, उसके भतीजे और दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.

​सीसीटीवी ने खोली सच्चाई-

​पुलिस को जांच के दौरान 24 दिसंबर की शाम 6:49 बजे का एक सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ. इस वीडियो ने पूरी कहानी बदल दी. फुटेज में दिख रहा है कि ​शाहिद एक चलती ट्राली पर सवार था. ​अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क पर गिर पड़ा. पलक झपकते ही ट्रैक्टर का पिछला पहिया शाहिद के ऊपर से गुजर गया.

​पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुष्टि-

मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद की मौत का मुख्य कारण फेफड़ा फटना रहा. शरीर पर मौजूद घसीटने के निशान और सिर की चोटें किसी हमले का परिणाम नहीं, बल्कि ट्राली से गिरने और सड़क पर रगड़ खाने की वजह से आई थीं. पुलिस सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से एक दुर्घटना का मामला है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com