दंतेश्वरी मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, आम जनता के लिए दर्शन बंद

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चोरों के हौंसले बुलंद है. इस बार चोरों ने प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर को निशाना बनाया. मंदिर में देर रात बड़ी चोरी की वारदात हुई है. अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे के दरवाजे के ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और माता दंतेश्वरी के सोने–चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई है. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. वहीं चोरों की आवाजाही के सुराग जुटाने के लिए शहर के अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं. सीसीटीवी में चोर कैद हुआ है.










