आज की ताजा खबर LIVE: PM मोदी आज सुबह ‘सेवा यात्रा’ के प्रतिभागियों से करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को सुबह 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘सेवा यात्रा’ के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे. ये ‘सेवा यात्री’ 10 समूहों में वड़नगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा कर रहे हैं. दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का चुनाव चिह्न फ्रीज करने के मामले पर ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है जिस पर आज सुनवाई होनी है. CJI सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी. याचिका में चुनाव आयोग की ओर से TMC के चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के फैसले को चुनौती दी गई है. वहीं, दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की किशोरी से कथित रेप की घटना के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज (SLR) की ऑनलाइन हो रहीं कक्षाएं आज से फिर से ऑफलाइन संचालित की जाएंगी. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें और अपडेट्स के लिए रिफ्रेश करते रहें…











