धमतरी में दर्दनाक हादसा: आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े ग्रामीण की गिरने से मौत

धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम भरदा निवासी विमलाल साहू अपने बेटे के साथ आम तोड़ने बगीचे गया हुआ था। इसी दौरान एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

आम तोड़ते समय बिगड़ा संतुलन

जानकारी के मुताबिक विमलाल साहू आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ऊंचाई से सीधे नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।

मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गंभीर चोट लगने के कारण विमलाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com