एनएच-139 पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार करते बुजुर्ग को कुचल गया अज्ञात वाहन

औरंगाबाद: सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. घटना एनएच-139 पर ओबरा थाना क्षेत्र देवकली स्थित शिव मंदिर की है. मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर निवासी 65 वर्षीय नारायण साव के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, वाहन से टक्कर लगने के बाद काफी देर तक नारायण साव सड़क पर ही पड़े रहे. काफी देर बाद राहगीरों ने देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हादसे की सूचना पर परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे.

बड़े बेटे गुप्ता साव ने बताया कि पिताजी काफी दिनों से शिव मंदिर में ही रहते थे.शौच के लिए जा रहे थे. सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया है. मामले की छानबीन की जा रही हैं.

इधर, घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरा करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं शमशेर नगर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com