रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पानी टैंकर की चपेट में आने से 15 साल के बच्चे की मौत

राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा सड्डू स्कूल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पानी टैंकर ने बच्चे को कुचल दिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

सड़क किनारे पैदल जा रहा था बच्चा

जानकारी के मुताबिक, बच्चा सड़क किनारे कंधे पर बैग टांगे पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पानी टैंकर वहां से गुजरा और बच्चे को अपनी चपेट में लेते हुए आगे बढ़ गया। बताया जा रहा है कि टैंकर का पहिया चढ़ने के बाद भी बच्चा कुछ पल के लिए उठकर खड़ा हुआ, लेकिन फिर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया था। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब इलाके के अन्य CCTV फुटेज खंगाल रही है। सामने आए वीडियो में हादसे से कुछ सेकेंड पहले एक बाइक सवार भी नजर आ रहा है। पुलिस को आशंका है कि बाइक की हलचल के कारण बच्चा अचानक टैंकर के सामने आ गया हो

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com