यूपी: तड़तड़ाईं गोलियां, बलिया में बेखौफ बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट

यूपी : बलिया में एक बार फिर तड़तड़ाई गोलियां. बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. मामले में बलिया पुलिस को हत्या के इस मामले में महज़ 8 घंटे के भीतर ही सफलता भी मिल गई. हत्या करने वाले कुल पांच बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वही तीन बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया.
एएसपी दिनेश कुमार शुक्ला ने हत्या के मामले में बयान जारी कर बताया कि 25 दिसम्बर की रात्रि करीब 9:45 पर राघोपुर चट्टी से 1 किलोमीटर नगरा रोड पर अंग्रेजी दारू की दुकान के पास मृतक संतोष सिंह उर्फ बागी पुत्र राम अवध सिंह ग्राम बेलसडी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, जो दारू की दुकान के बगल में चखना की दुकान लगता था अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था की गोलू सिंह अपने साथियों के साथ आकर पिस्तौल से फायर करके हत्या कर दिए जिससे मृतक संतोष सिंह के सिर पर एक गोली और पेट पर एक गोली लगी है अभियुक्त हत्या करके मौके से भाग गए .
परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर बदमाशों के खिलाफ सुंसगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल का एफएसएल टीम द्वारा गहराई से परीक्षण कर छानबीन किया गया घटना किस आधार पर कैसे कारित की गई, वही मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.
बताया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 02 टीमे गठित की गई है. वही घटना के महज़ 8 घंटे के भीतर ही पुलिस ने चेकिंग के दौरान हत्या करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है.
इस मामले में सीओ रसड़ा ने बयान जारी कर बताया कि 26 दिसम्बर को तड़के सुबह 04.50 पर मुंडेरा रोड कटुहरा में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल से आ रहे कुछ संदिग्ध व्यक्तिओं का चेकिंग का प्रयास किया गया जिनके द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया.
पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह पुत्र स्व अरविंद सिंह निवासी मडहीं थाना कासिमाबाद गाजीपुर और संदीप सिंह उर्फ गोलु सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर के बाएं पैर में गोली लगी है तथा 03 अन्य बदमाश अतुल सिंह उर्फ बब्बू सिंह पुत्र बृजेश सिंह, प्रवीण सिंह उर्फ गोलु पुत्र नरेंद्र सिंह, प्रभात सिंह उर्फ बंटी पुत्र संजय सिंह को दौड़ाकर पकड़ लिया गया है.
पूछताछ में घायल बदमाशों ने बताया कि हमारे द्वारा राघोपुर चट्टी पर संतोष सिंह उर्फ बागी की गोली मारकर हत्या की गयी थी.घायल बदमाशों मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह व संदीप सिंह उर्फ गोलु सिंह का उपचार सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है. पकडे गये बदमाशों के कब्जे से 1. 01 पिस्टल .32 बोर तथा 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 2.01 कट्टा 315 बोर व 2 खोखा कारतूस के साथ 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर और 02 मोटर साइकिल बरामद हुआ है.









