UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 25 मार्च से करें आवेदन , 2 से 4 जुलाई तक एग्जाम

UPTET 2026 Notification:उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने शुक्रवार 20 मार्च को UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें UPTET के लिए आवेदन से लेकर एग्जाम की तारीखों की घोषणा की गई है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक UPTET 2026 के लिए 27 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.
आइए जानते हैं UPTET 2026 के लिए कब तक आवेदन किया जा सकता है? जानते हैं कि आवेदन फीस कितनी है? UPTET एग्जाम 2026 का आयोजन कब आयोजित किया जाएगा?









