VIDEO: वो गेंद जिसने CSK को हरवा दिया मैच, साकिब हुसैन ने स्टंप के टुकड़े कर पलट दी बाजी


CSK vs SRH: क्रिकेट में एक गेंद भी बाजी पलट सकती है. ये सुना तो होगा ही. लेकिन, 18 अप्रैल को IPL 2026 में खेले CSK और SRH के मुकाबले में ऐसा देखने को भी मिला. हम यहां उस एक गेंद की बात कर रहे हैं, जो साकिब हुसैन ने फेंकी. जिस पर मिडिल स्टंप सिर्फ उखड़कर हवा में उड़ा नहीं बल्कि उसके दो टूकड़े भी हो गए. जिस गेंद ने SRH के लिए बाजी पलट दी. उसकी जीत को निश्चित कर दिया और साथ में CSK की हार पर मुहर लगा दी.
जितनी रफ्तार नहीं, उससे ज्यादा धार… गेंद का ऐसा हुआ असर
अब सवाल है कि बिहार से आने वाले SRH के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने उस गेंद को उस दौरान अमलीजामा मैच के दौरान पहनाया कब? कैसे उस गेंद ने बाजी पलटी? बड़ी बात ये है कि उस गेंद का जितना बड़ा असर देखने को मिला, उतनी उसकी रफ्तार भी नहीं थी. बस थी तो सटीक लाइन लेंथ. वो चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 17वें ओवर की 5वीं गेंद थी, जिसकी रफ्तार 130 KM/H से थोड़ी ही ज्यादा थी. मगर असर ऐसा हुआ कि SRH के लिए खतरा बन सकने वाले CSK के बड़े खिलाड़ी शिवम दुबे को ही ले डूबा.
Big breakthrough!
Gen next star #SakibHussain removes #ShivamDube to put #SunrisersHyderabad firmly in charge.
Bhojpuri commentary ka mazaa lijiye JioHotstar par!
#TATAIPL | #IPLRivalryWeek 2026
#SRHvCSK | LIVE NOW
https://t.co/5thkTMtstg pic.twitter.com/Dw1yuSR4tS
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 18, 2026
शिवम दुबे के मिडिल स्टंप के दिए दो टुकड़े
चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 20 गेंदों में 41 रन बनाने रह गए थे और हाथ में उसके 4 विकेट बचे थे. सबसे बड़ी बात थी कि शिवम दुबे क्रीज पर खड़े थे. जब तक वो थे तब तक SRH के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं था. ऐसे में 17वें ओवर की चौथी गेंद के बाद SRH के कप्तान ईशान किशन ने साकिब हुसैन के साथ बात की. उस बातचीत का रिजल्ट ओवर की 5वीं ही गेंद पर दिख गया. साकिब ने CSK के दुबे के पांव क्रीज से उखाड़ दिए. उन्होंने उनके मिडिल स्टंप के दो टुकड़े कर SRH को बड़ी सफलता ही नहीं दिलाई बल्कि पूरी की पूरी बाजी ही पलट दी.
On Target
Sakib Hussain with the huge wicket of Shivam Dube
Updates
https://t.co/uJG04r8iXD #TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvCSK | @SunRisers pic.twitter.com/Yba4ahfehE
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
2 मैच, दोनों में छाए साकिब हुसैन
बिहार के गोपालगंज से आने वाले साकिब हुसैन इस कमाल पर सनराइजर्स का पूरा खेमां झूम उठा. टीम के बॉलिंग कोच वरुण एरॉन उछल पड़े. ये IPL डेब्यू करने के बाद साकिब हुसैन का दूसरा ही मैच था. उन्होंने पिछले मैच में ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू किया था. साकिब ने अपने डेब्यू पर 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे. अब उन्होंने दूसरे मैच में 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया है.















