कौन हैं VV राजेश? बने तिरुवनंतपुरम में BJP के पहले मेयर, रच दिया इतिहास

भाजपा ने केरल में इतिहास रच दिया है. चुनाव से पहले बड़ी बढ़त के साथ राज्य में भाजपा का पहला मेयर बना. भाजपा ने दिसंबर की शुरुआत में हुए तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में बड़ी आश्चर्यजनक जीत हासिल की, जिसमें उसने 101 में से 50 सीटें जीतीं. अब भाजपा के वीवी राजेश ने शुक्रवार दोपहर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के मेयर के रूप में शपथ ली, जो दक्षिणी राज्य की सियासत में एक महत्वपूर्ण क्षण था. मेयर बनने के बाद उन्होंने कहा, “हम एक साथ आगे बढ़ेंगे… सभी को साथ लेकर चलेंगे. सभी 101 वार्डों में विकास लागू किया जाएगा. तिरुवनंतपुरम को एक विकसित शहर में बदल दिया जाएगा.”

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com