यशस्वी जायसवाल-अजिंक्य रहाणे को नई टीमों ने खरीदा, IPL 2026 के बीच हुआ बड़ा ऐलान

यशस्वी जायसवाल-अजिंक्य रहाणे को नई टीमों ने खरीदा, IPL 2026 के बीच हुआ बड़ा ऐलान

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस वक्त आईपीएल में खेल रहे हैं लेकिन इस बीच उन्हें एक नई टीम ने अपने साथ जोड़ा है. यशस्वी जायसवाल को टी20 मुंबई लीग की टीम बांद्रा ब्लास्टर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है. सिर्फ यशस्वी जायसवाल ही नहीं अजिंक्य रहाणे भी मुंबई टी20 लीग में खेलते नजर आएंगे. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की ओर से खेलता दिखाई देगा. अजिंक्य रहाणे मौजूदा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं.

यशस्वी जायसवाल नहीं खेल पाएंगे मैच?

यशस्वी जायसवाल को बांद्रा ब्लास्टर्स टीम ने खरीद तो लिया है लेकिन इस खिलाड़ी का टी20 मुंबई में खेलना मुश्किल है. दरअसल 6 जून से यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेलना है. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में जायसवाल ओपनिंग करते दिखेंगे ऐसे में उनका मुंबई टी20 में खेलना लगभग नामुमकिन है.

आईपीएल में यशस्वी जायसवाल का गजब प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन कमाल रहा है. इस खिलाड़ी ने 7 मैचों में 49 की औसत से 245 रन बना दिए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का है. ये खिलाड़ी अबतक 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने 12 छक्के और 27 चौके लगाए हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com