आज 23-जिलों में बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर में तेज बरसात:पारा 40 डिग्री के ऊपर; 3 दिन बाद शुरू होगी मानसून की विदाई

राजस्थान में आज भी 23 जिलों में तेज बरसात का यलो अलर्ट है। बुधवार को भी कई जिलों में छितराई बारिश हुई। राजसमंद, पाली, करौली, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर समेत कई ​इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

श्रीगंगानगर में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना जताई है। वहीं, सितंबर में भी तापमान 40 डिग्री के करीब बना हुआ है।

कैसा रहा मौसम: पिछले 24 घंटे राजसमंद, सीकर, ब्यावर, करौली, कोटा, जोधपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, पाली 2 इंच तक पानी बरसा। वहीं, श्रीगंगानगर, बीकानेर में बारिश के साथ तेज हवा चली। कुछ जगहों पर ओले गिरे।

बीकानेर संभाग में तेज गर्मी: बीकानेर संभाग के जिलों में बुधवार को तेज गर्मी रही। दिन में सबसे ज्यादा तापमान झुंझुनूं के पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर चूरू में 39.8, बीकानेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close