2 साल की राहा बनी फोटोग्राफर! मम्मी Alia Bhatt की तस्वीर क्लिक कर दिखाया अपना टैलेंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

Alia Bhatt Photo-बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के साथ-साथ फिटनेस पर भी खूब ध्यान दे रही हैं। हाल ही में, आलिया के फिटनेस ट्रेनर ने उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में सबसे खास बात यह है कि एक फोटो उनकी प्यारी बेटी राहा कपूर ने क्लिक की है, जिससे उनका छुपा हुआ फोटोग्राफी टैलेंट सामने आया है।
आलिया भट्ट के ट्रेनर करण स्वाणे ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में आलिया अपने ट्रेनर के साथ मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं, जिसमें उन्होंने ऑफ-व्हाइट स्कर्ट और टॉप पहना है।
लेकिन दूसरी तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें आलिया जमीन पर लेटकर एक्सरसाइज कर रही हैं। यह फोटो किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी दो साल की बेटी राहा ने क्लिक की है। इतनी कम उम्र में राहा की शानदार फोटोग्राफी स्किल देखकर फैंस और सेलेब्स हैरान हैं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए करण स्वाणे ने लिखा, “पहली तस्वीर आलिया भट्ट के साथ, उन्होंने 40 मिनट का पुल सेशन पूरा किया है।
View this post on Instagram










