अल्लू अर्जुन समेत 23 लोग दोषी करार, पुष्पा 2 प्रीमियर में भगदड़ मामले में हैदराबाद पुलिस ने दर्ज की चार्जशीट

तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने संध्या 70mm थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ की जांच पूरी कर ली है। 24 दिसंबर को पुलिस ने फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन, थिएटर मालिकों, आठ बाउंसरों और अन्य लोगों सहित कुल 23 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया है और अब कोर्ट सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाएगी।

हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने बताया कि इस घटना में एक महिला की मौत हुई थी और आठ साल के बच्चे को चोटें आई थीं। चार्जशीट में थिएटर मैनेजमेंट, इवेंट ऑर्गनाइजर, प्राइवेट सिक्योरिटी स्टाफ, अल्लू अर्जुन, उनके मैनेजर और फैन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित सभी जिम्मेदारों का नाम शामिल किया गया है। इनमें से 14 को गिरफ्तार किया गया है जबकि नौ को अग्रिम जमानत मिली हुई थी और उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।

सज्जनार ने कहा कि जांच में थिएटर में योजना, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा तैनाती और इंटर-एजेंसी कई खामियां पाई गई हैं। चार्जशीट में घटना के समय सभी आरोपियों की भूमिका, उनके स्थान और घटना के बाद की गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख किया गया है।

इस भगदड़ की घटना 4 दिसंबर को हुई थी, जब अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में जमा हुए। भीड़ नियंत्रण के अभाव के कारण भगदड़ मच गई, जिससे यह जानलेवा साबित हुई।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com