खराब रिश्तों को ठीक कर सकती है माफी, रूठे हुए अपनों को भेजने के लिए यहां देखिए 10+ मैसेज

गलतफहमी अक्सर रिश्तों में दरार का कारण बनती है। कई बार तो इसकी वजह से बातचीत तक बंद हो जाती है। अगर आपका कोई अपना आप से रूठ गया है तो उसे मनाने के लिए आज का दिन बेस्ट है। दरअसल, आज यानी 7 जुलाई का दिन माफी मांगने या फिर मांफ करने के लिए खास है क्योंकि आज ही के दिन हर साल वैश्विक क्षमा दिवस मनाया जाता है। ये दिन व्यक्तियों को उन शिकायतों को दूर करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो सहानुभूति और समझ को बाधित कर सकती हैं। रूठे हुए अपनों से माफी मांगने के लिए यहां देखिए 10+ मैसेज।
अगर गलती हो जाए तो माफ कर दिया करो।
2) रूठने का हक है तुझे मगर वजह बताया कर,
खफा होना गलत नहीं तू खता बताया कर।
3) गलती हुई मान हमने लिया,
गलत हम हैं जान हमने लिया,
अब ना करेंगे कुछ ऐसा जो बुरा लगे आपको,
अब ये दिल में ठान हमने लिया।
4) नाराज क्यूं होते हो किस बात पे हो रूठे,
अच्छा चलो ये माना तुम सच्चे हम झूठे।
5) हम से तुम गुस्सा रहो इस बात में कहां दम है,
माफी मांगने से भी ना मानो क्या इतना प्यार कम है।
6) हमसे गलती हो गई हो हमें सजा दीजिए,
दिल में इतनी नाराजगी क्यों है बता दीजिए।
7) भूल से कोई भूल हुई तो भूल समझ कर भूल जाना,
अरे भूलना सिर्फ भूल को भूल से हमें न भूल जाना।
8) लगता है हमने आपका दिल दुखा दिया है और आपको रुला दिया है
रिश्ता निभाने में हमने कर दी गलती थोड़ी,
हो सके तो माफ करना, दिल से सॉरी।
9) छोटी छोटी बातों पर नाराज मत हुआ करो,
अगर गलती हो जाए तो माफ कर दिया करो।
10) कैसे आपको हम मनाए बस एक बार बता दो,
मेरी गलती मेरा कसूर मुझे याद दिला दो।
11) हमने सॉरी कहा,
मतलब हमको आपसे प्यार है,
माफ करके बता दीजिए,
आप कितने समझदार हैं।










