मेंहदी की कोन से डिजाइन बनाना लगता है मुश्किल तो ट्राई करें ये ट्रिक, मिनटों में लग जाएगी

सावन में मेंहदी लगाना शुभ माना जाता है। सुहागिन हो या कुंवारी सभी हाथों, पैरों में मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। लेकिन उन लड़कियों के लिए मुसीबत हो जाती है जिन्ें मेहंदी लगाना नहीं आता। ऐसे में आड़ी-तिरछी डिजाइन ना केवल दिखने में बुरी लगती है बल्कि हाथों की शोभा भी बिगड़ जाती है। जिन महिलाओं को मेहंदी लगाना नहीं आता वो बड़े ही स्मार्ट तरीके से इन चीजों की मदद से फटाफट मेंहदी की डिजाइन बना सकती हैं। जान लें बिना कोन के मेहंदी की डिजाइन बनाने की ये ट्रिक।
सिक्के से लगाएं
अगर मेंहदी की कोन चलाना मुश्किल लगता है और हाथ कांपता है तो सिक्के की मदद से डिजाइन बनाएं। सिक्के को हथेली पर रखकर एक के बाद एक गोले बनाएं और बेल वाली सिंपल मेहंदी बना लें। गोले के आसपास पंखुड़ी बनाएं और फूल तैयार हो जाएगा। बस लकड़ी की मदद से इन फूलों को लकीरों से जोड़कर बेल की डिजाइन बना लें।
कंघी से लगाएं
मेहंदी लगाने के लिए कंघी काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है। इसमे हाथों पर मेहंदी फैलाकर कंघी के दांतों की मदद से डिजाइन बनाई जाती है।
पेन से बना लें डिजाइन
अगर आपको मेहंदी की कोन चलानी नहीं आती है तो पेन की मदद से पहले डिजाइन बनाकर उसके ऊपर मेंहदी चला लें। मेहंदी लगाने की ये बिल्कुल आसान और मजेदार ट्रिक है।
टेप की मदद से लगाएं मेहंदी
टेप की मदद से भी मेहंदी लगाई जा सकती है। इसके लिए टेप को हाथ की कलाई से लेकर हथेली पर कुछ दूर-दूर पर चिपकाएं। फिर इनके बीच में मेहंदी को उंगली से पूरा भर दें और टूथपिक की मदद से बीच में फूल और पत्तियों की डिजाइन को मेहंदी के ऊपर ही बना लें। इस तरह मेहंदी की डिजाइन बनाना आसान है और पूरे हाथ में मेहंदी लग जाएगी।
ईयरबड और मैचस्टिक से लगाना
मेहंदी की कोन चलाना नहीं आता है तो मैचस्टिक, ईयरबड जैसी चीजों की मदद से भी डिजाइन बना सकती हैं।










