up weather-मानसून का कहर.. 25 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल
लखनऊ और आसपास के जिलों में मंगलवार और बुधवार को अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में बुधवार से दो दिनों तक भारी से मध्यम बारिश के संकेत मिले हैं।

up weather-उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार पकड़ चुका है और मौसम विभाग ने राज्यभर में अगले कुछ दिनों तक जमकर बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
25 जुलाई तक यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है, जबकि पूर्वी हिस्सों में भी अलग-अलग समय पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही और बौछारों ने गर्मी से राहत दिलाई। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण यह बारिश का दौर पूरे हफ्ते असर दिखा सकता है।
up weather-मौसम विभाग ने रविवार से मंगलवार तक विंध्य क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
up weather-लखनऊ और आसपास के जिलों में मंगलवार और बुधवार को अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में बुधवार से दो दिनों तक भारी से मध्यम बारिश के संकेत मिले हैं।
रविवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, और मुरादाबाद जैसे जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं बागपत, मेरठ, अमरोहा, रामपुर और बरेली में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
इसके अलावा प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, गाजियाबाद, हापुर, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।











