natural immunity boosters: बारिश में बच्चों को बार-बार सर्दी-ज़ुकाम? दादी-नानी के ये 5 नुस्खे बना देंगे उन्हें मौसम में भी फुल फिट

natural immunity boosters:मानसून के मौसम में जहां हरियाली और ठंडक राहत देती है, वहीं नमी और मौसम में बदलाव बच्चों की सेहत पर असर डालने लगते हैं।
बार-बार सर्दी-ज़ुकाम, गले में खराश, नाक बंद और बुखार जैसे लक्षण आम हो जाते हैं। इसका कारण बच्चों की कमजोर होती इम्यूनिटी होती है, जो मौसम के बदलते ही बैक्टीरिया और वायरस के संपर्क में आकर कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में अगर आप एंटीबायोटिक्स देने से बचना चाहते हैं, तो दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे आज भी बच्चों के लिए सबसे असरदार और सुरक्षित उपाय हैं।
natural immunity boosters:अगर बच्चे सर्दी-ज़ुकाम से परेशान हैं, तो अदरक और शहद का कॉम्बिनेशन उन्हें काफी राहत दे सकता है। अदरक का रस निकालकर उसमें शुद्ध शहद मिलाएं और दिन में दो बार बच्चों को चम्मचभर दें।
इससे गले की खराश और खांसी में तुरंत आराम मिलता है, साथ ही बंद नाक भी खुलने लगती है।
रात को सोने से पहले हल्दी वाला गर्म दूध पिलाना भी एक सदाबहार नुस्खा है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और इम्युनिटी बूस्टिंग तत्व बच्चों के शरीर को भीतर से मजबूत बनाते हैं। गोल्डन मिल्क शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और मौसमी इंफेक्शन को रोकता है।
भाप का करे सेवन (natural immunity boosters)
अगर बच्चा बार-बार नाक बंद या सांस लेने में तकलीफ की शिकायत कर रहा है, तो तुलसी और अजवाइन की भाप एक बेहतरीन उपाय है। पानी में तुलसी के पत्ते और अजवाइन डालकर उबालें और हल्की भाप बच्चे को सूंघने दें। यह न केवल बंद नाक को खोलता है, बल्कि छाती की जकड़न को भी दूर करता है।
सर्दियों या बारिश में बच्चों की मसाज बेहद जरूरी होती है। सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कलियां डालकर गर्म करें और जब वह गुनगुना हो जाए तो बच्चे के सीने, पीठ और पैरों के तलवों पर हल्के हाथों से मालिश करें। यह उपाय शरीर को गर्म रखता है और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
natural immunity boosters:अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है और गर्म काढ़ा पी सकता है, तो सुपारी, मिश्री और काली मिर्च से बना काढ़ा दिन में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में देना फायदेमंद हो सकता है। यह गले की सूजन को कम करता है और पुरानी खांसी को भी जड़ से ठीक करने में मदद करता है।










