bread upma recipe – रात के खाने का झंझट खत्म! 10 मिनट में बनाएं चटपटा ब्रेड उपमा, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाट जाएं
अगर आपको भी रात के खाने में कुछ हल्का फुल्का खाने का मन कर रहा है तो आप यह स्वाद से भरपूर ब्रेड उपमा रेसिपी ट्राई करें

bread upma recipe in Hindi –दिल्ली: दिनभर की थकान के बाद रात में क्या बनाया जाए, यह सवाल लगभग हर घर में उठता है। मन करता है कुछ ऐसा खाने का जो हल्का भी हो, स्वादिष्ट भी और जिसे बनाने में मेहनत न लगे।
अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो पेश है आपकी समस्या का 10 मिनट वाला समाधान – चटपटा और लाजवाब ब्रेड उपमा।
यह एक ऐसी रेसिपी है जिसके लिए न तो आपको घंटों रसोई में खड़ा रहना है और न ही ढेर सारी सब्जियों को काटने का झंझट। घर में रखी कुछ साधारण चीजों से आप एक ऐसा डिनर तैयार कर सकते हैं, जो पेट भी भरेगा और मन भी खुश कर देगा।
चाहिए बस ये चीजें:bread upma recipe
-
ब्राउन ब्रेड: 6 स्लाइस (आप व्हाइट ब्रेड भी ले सकते हैं)
-
प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
-
टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
-
शिमला मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई, वैकल्पिक)
-
हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई)
-
सरसों के बीज (राई): ½ छोटा चम्मच
-
गरम मसाला: 1 छोटा चम्मच
-
धनिया पत्ती: बारीक कटी हुई
-
तेल या घी: 2 चम्मच
-
नमक: स्वादानुसार
बनाने का सबसे आसान तरीका (बस कुछ ही मिनटों में):bread upma recipe
स्टेप 1: तैयारी करें
सबसे पहले, ब्रेड स्लाइस को अपने हाथों से छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर एक तरफ रख लें। अब प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को बारीक काट लें।
स्टेप 2: लगाएं तड़का
एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई (सरसों) डालकर चटकने दें। अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
स्टेप 3: मसाला भूनें
जब प्याज भुन जाए, तो इसमें कटे हुए टमाटर और शिमला मिर्च डालें और उनके नरम होने तक पकाएं। अब इसमें गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 4: आखिरी जादू
अब कड़ाही में तोड़े हुए ब्रेड के टुकड़े डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह 2 मिनट तक टॉस करें ताकि सारा मसाला ब्रेड पर लिपट जाए। इसके बाद, 2-3 चम्मच पानी के छींटे मारें और ढककर 1 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। यह सीक्रेट स्टेप आपके उपमा को नरम और मॉइस्ट बनाएगा।bread upma recipe










