Post Office Saving Schemes – बैंक FD भूल जाएंगे! Post Office की इस गारंटीड स्कीम में लगाएं 1 लाख, बिना रिस्क पाएं सीधा मुनाफा

पोस्ट ऑफिस (डाकघर) की एक शानदार स्कीम बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सीधी टक्कर दे रही है, जिसमें आपको बंपर ब्याज कमाने का मौका मिल रहा है।

Post Office Saving Schemes –दिल्ली: अगर आप भी अपना पैसा किसी ऐसी जगह लगाना चाहते हैं जहाँ जोखिम शून्य हो और मुनाफा बैंक से भी बेहतर मिले, तो यह खबर आपके लिए ही है।

पोस्ट ऑफिस (डाकघर) की एक शानदार स्कीम बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सीधी टक्कर दे रही है, जिसमें आपको बंपर ब्याज कमाने का मौका मिल रहा है।

हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम की, जो बिल्कुल बैंक FD की तरह ही काम करती है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस स्कीम में सिर्फ 1 लाख रुपये का निवेश करके हजारों रुपये का मोटा ब्याज कमा सकते हैं।

₹1 लाख पर ₹23,508 का शुद्ध ब्याज: ये है पूरा गणित/Post Office Saving Schemes

पोस्ट ऑफिस अपनी 3 साल की टाइम डिपॉजिट (FD) पर 7.1% का शानदार ब्याज दे रहा है, जो कई बड़े बैंकों से भी ज्यादा है। आइए कैलकुलेशन से समझते हैं:

जमा राशि: ₹1,00,000

अवधि: 3 साल (36 महीने)

ब्याज दर: 7.1% सालाना

कुल ब्याज: ₹23,508

मैच्योरिटी पर कुल राशि: ₹1,23,508

यानी, बिना किसी बाजार जोखिम के, आपका पैसा 3 साल में आपको ₹23,508 का शुद्ध मुनाफा कमाकर देगा।

सिर्फ 3 साल ही नहीं, हर अवधि में मिल रहा शानदार ब्याज(Post Office Saving Schemes)

पोस्ट ऑफिस में आप 1, 2, 3 और 5 साल के लिए TD खाता खुलवा सकते हैं। सभी पर आकर्षक ब्याज दरें मिल रही हैं:

1 साल की TD पर: 6.9%

2 साल की TD पर: 7.0%

3 साल की TD पर: 7.1%

5 साल की TD पर: 7.5% (सबसे ज्यादा)

स्कीम की खास बातें जो आपको जाननी चाहिए(Post Office Saving Schemes)

न्यूनतम निवेश: आप मात्र ₹1000 से भी यह खाता शुरू कर सकते हैं।

अधिकतम निवेश: इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है, आप जितना चाहें उतना पैसा जमा कर सकते हैं।

खाते का प्रकार: आप सिंगल अकाउंट या 3 लोगों तक का जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं।

सबके लिए एक समान ब्याज: बैंकों के विपरीत, जहां वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ा ज्यादा ब्याज मिलता है, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सभी ग्राहकों (चाहे वे वरिष्ठ नागरिक हों या नहीं) को एक समान और शानदार ब्याज दर का लाभ मिलता है।Post Office Saving Schemes

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close