SBI PO Prelims Result 2025: इंतजार खत्म, जल्द जारी होगा परिणाम; ऐसे करें चेक

एसबीआई जल्द ही पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देख सकते हैं

SBI PO Prelims Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।

एसबीआई जल्द ही पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देख सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 541 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 500 पद रेगुलर और 41 बैकलॉग वैकेंसी हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

सामान्य वर्ग: 203 पद

ओबीसी: 135 पद

ईडब्ल्यूएस: 50 पद

एससी: 37 पद

एसटी: 75 पद

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन पैकेज मिलेगा, जिसमें बेसिक पे 48,480 रुपये (4 एडवांस इंक्रीमेंट के साथ) और डीए, एचआरए जैसे कई अन्य भत्ते शामिल हैं।SBI PO Prelims Result 2025

चयन प्रक्रिया/उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की परीक्षा से होगा:

प्रीलिम्स (प्रारंभिक परीक्षा): इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर, रिक्तियों की संख्या के 10 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

मेन्स (मुख्य परीक्षा): इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

साइकोमेट्रिक टेस्ट: इसमें ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू शामिल होगा।

रिजल्ट ऐसे करें चेक/SBI PO Prelims Result 2025

अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और ‘करियर’ (Careers) सेक्शन पर क्लिक करें।

अगले पेज पर ‘रिक्रूटमेंट रिजल्ट’ (Recruitment Results) पर क्लिक करें।अब ‘पीओ प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट’ लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर (रजिस्ट्रेशन नंबर) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें। सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com