ZEE5 के बाद अब Netflix पर रिलीज हुई John Abraham की ‘तेहरान’, दर्शकों में बढ़ा क्रेज

नेटफ्लिक्स पर फिल्म देखने के लिए दर्शकों को मात्र 199 रुपये के मासिक सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। जॉन अब्राहम इस फिल्म में दिल्ली पुलिस ऑफिसर राजीव कुमार की भूमिका में नजर आते हैं।

Netflix/स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर जॉन अब्राहम एक बार फिर देशभक्ति की भावना जगाने वाली फिल्म लेकर आए। अरुण गोपालन के निर्देशन में बनी उनकी नई फिल्म तेहरान पहले ZEE5 पर रिलीज हुई थी, जहां दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया।

अब खुशखबरी यह है कि यह फिल्म भारत के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर भी स्ट्रीम हो रही है, जहां आप इसे हिंदी भाषा में देख सकते हैं।

नेटफ्लिक्स पर फिल्म देखने के लिए दर्शकों को मात्र 199 रुपये के मासिक सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। जॉन अब्राहम इस फिल्म में दिल्ली पुलिस ऑफिसर राजीव कुमार की भूमिका में नजर आते हैं।

उनका यह दमदार किरदार और शानदार अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। उनके साथ इस फिल्म में नीरू बाजवा, मानुषी छिल्लर, अली खान और मधुरिमा तुली जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

फिल्म की कहानी 13 फरवरी 2012 को दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर हुए बम ब्लास्ट से प्रेरित है। इस हादसे में एक फूल बेचने वाली बच्ची की मौत हो जाती है, जिससे राजीव कुमार (जॉन अब्राहम) गहराई से प्रभावित होते हैं।

इसके बाद वह सच्चाई की तलाश में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच तेहरान पहुंचते हैं।

जांच के दौरान राजीव को कई राजनीतिक साजिशों का सामना करना पड़ता है।

फिल्म दिखाती है कि कैसे ईरान उसे अपना निशाना बनाता है, इजरायल उसका साथ छोड़ देता है और अंततः भारत भी उससे दूरी बना लेता है। अकेले पड़ चुके राजीव का संघर्ष, देशभक्ति की भावना और सच तक पहुंचने की जिद दर्शकों को बांधे रखती है।

close