Police Constable Recruitment 2025 – महाराष्ट्र पुलिस भर्ती.. उम्र सीमा में मिली बड़ी छूट! अब 2025 तक के ओवरएज उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन

गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, पहले सिर्फ 2022 और 2023 में उम्र पार कर चुके उम्मीदवारों को ही छूट दी गई थी, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। यह छूट केवल एक बार के लिए दी जा रही है।

Police Constable Recruitment 2025/महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस भर्ती को लेकर एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। अब उन सभी उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका मिलेगा, जिनकी अधिकतम उम्र सीमा 2022 से लेकर 2025 तक निकल चुकी है।

Police Constable Recruitment 2025/राज्य पुलिस बल और जेल विभाग में कांस्टेबल के कुल 15,631 पदों पर भर्तियां निकली हैं, और यह फैसला उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो सालों से तैयारी कर रहे थे।

क्या है नया नियम?Police Constable Recruitment 2025

गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, पहले सिर्फ 2022 और 2023 में उम्र पार कर चुके उम्मीदवारों को ही छूट दी गई थी, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। यह छूट केवल एक बार के लिए दी जा रही है।

चयन प्रक्रिया और पदों का विवरण

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (ओएमआर शीट पर) के जरिए होगा।

  • आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए ₹450 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹350।

पदों का विवरण इस प्रकार है:Police Constable Recruitment 2025

  • पुलिस कांस्टेबल: 12,399 पद
  • सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल: 2,393 पद
  • पुलिस कांस्टेबल चालक: 234 पद
  • जेल कांस्टेबल: 580 पद
  • बैंडमैन: 25 पद

यह फैसला महाराष्ट्र पुलिस के विशेष महानिरीक्षक (प्रशिक्षण और विशेष टीम) के सुझाव पर लिया गया है, ताकि कोई भी योग्य उम्मीदवार सिर्फ उम्र सीमा के कारण भर्ती से वंचित न रह जाए।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com