School Holiday 2025-लम्बी छुट्टियों का बंपर तोहफा! स्कूली छात्रों की हुई मौज, इस महीने दिवाली, छठ समेत इन त्योहारों पर 12 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें पूरी लिस्ट

School Holiday 2025।स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए यह महीना खुशखबरी लेकर आया है। अक्टूबर में त्योहारों की लंबी फेहरिस्त के चलते स्कूलों में लगातार छुट्टियाँ मिलने वाली हैं।

School Holiday 2025।दीपावली के मुख्य त्योहारों के साथ ही साप्ताहिक अवकाश (रविवार) और छठ पर्व को मिलाकर कई राज्यों में लंबी छुट्टियां रहेंगी।

प्रमुख राज्यों में छुट्टियों का हाल:School Holiday 2025

राजस्थान: यहां छात्रों को सबसे ज्यादा मौज मिलने वाली है। दीपावली के चलते 13 से 24 अक्टूबर 2025 तक स्कूलों में अवकाश रहेगा, यानी छात्रों को कुल 12 दिनों की छुट्टी मिलेगी।

बिहार: स्कूल कैलेंडर के अनुसार, धनतेरस/दीपावली/चित्रगुप्त पूजा/भैया दूज/छठ पूजा के कारण 20 से 29 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़: यहां 20 से 25 अक्टूबर 2025 तक दीपावली की छुट्टियाँ (कुल 6 दिन) रहेंगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, और स्कूल 27 अक्टूबर (सोमवार) से खुलेंगे।

मध्य प्रदेश: प्रदेश में 18 से 23 अक्टूबर 2025 तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। हरियाणा में  स्कूलों में छुट्टियाँ अलग-अलग जगहों पर भिन्न हैं। कुछ स्कूलों में 17 से 23 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा, जबकि अन्य में 19 से 23 अक्टूबर तक। गुरुग्राम के कुछ स्कूलों में तो 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक और फरीदाबाद के प्राइवेट स्कूलों में 19 से 23 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी।

अक्टूबर में इन मौकों पर भी बंद रहेंगे स्कूल:

धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर तो स्कूल बंद रहेंगे ही, इसके अलावा छठ पर्व (25 से 28 अक्टूबर) के चलते बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चार दिनों की विशेष छुट्टियाँ रहेंगी।। वहीं, दिल्ली-एनसीआर या मुंबई जैसे बड़े शहरों के लोकल स्कूल भी 27-28 अक्टूबर को अवकाश रख सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती के अवसर पर हरियाणा और यूपी में भी स्कूल बंद रहेंगे।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close