विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन विधानसभा भवन में आगामी सत्र की तैयारियों का लिया जायजा

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवीन विधान सभा भवन में विधान सभा के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों का जायजा लिया । उल्लेखनीय है कि विधान सभा का शीतकालीन सत्र नवीन विधान सभा भवन में दिनांक 14 से 17 दिसम्बर तक आहूत किया गया है । विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवीन विधान सभा भवन के सदन का अवलोकन किया एवं मान. विधायकों की बैठक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया । डॉ. रमन सिंह ने मान. नेता प्रतिपक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के कक्षों का भी अवलोकन किया ।
विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सचिवालय के विभिन्न शाखाओं का भी अवलोकन किया जहॉ सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।











