छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर CRPF जवान ने खुद को गोली मारी:ड्यूटी के दौरान अपनी AK-47 राइफल से किया शूट; जांच में जुटी पुलिस

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से लगे ढेंकुनपानी कैंप में तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार (12 दिसंबर) देर शाम की बताई जा रही है।
मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है, जो नुआपड़ा थाना क्षेत्र के खरधरा गांव का रहने वाला था। उसने ड्यूटी के दौरान अपनी AK-47 राइफल से खुद को गोली मारी। मामला कोमना थाना क्षेत्र का है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
आत्महत्या का कारण अज्ञात
कोमना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद जवान के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। कंपनी के सीनियर अधिकारियों ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।











