बलरामपुर: विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन रघुनाथनगर में हुआ संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

बलरामपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले में श्रद्धा और सम्मान के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बलरामपुर के रघुनाथ नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही.

कार्यक्रम के दौरान विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, उनके राजनीतिक सफर और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि अटल जी का जीवन सरलता, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत है. मौजूद हजारों लोगों ने पूरे अनुशासन और शांतिपूर्वक उनके विचारों को सुना.

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल भी मंच पर मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने अटल जी की सादगी, दूरदर्शिता और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि अटल जी के विचार आज भी देश को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं. अटल जी की जीवन गाथा सुनकर ग्रामीणों और युवाओं में विशेष उत्साह और प्रेरणा देखने को मिली. कार्यक्रम का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा. अंत में उपस्थित लोगों ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते नें कहा अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे राष्ट्रनिर्माता थे. उनका जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति सेवा और समर्पण का माध्यम होनी चाहिए. उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं.

नगर पालिका, रामानुजगंज के अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा अटल जी की सादगी, स्पष्ट विचारधारा और देश के प्रति निस्वार्थ समर्पण हम सभी के लिए मार्गदर्शक है. उनके विचारों को अपनाकर ही हम एक मजबूत और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com