औरंगाबाद: भीड़-भाड़ वाले जगहों पर पुलिस बलों की होगी तैनाती, नववर्ष पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त

औरंगाबाद: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 31 दिसंबर 2025 एवं 1 जनवरी 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले नववर्ष समारोह के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल, उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह एवं सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल जिला कृषि पदाधिकारी संदीप राज उपस्थित रहे.

मुख्य सचिव द्वारा सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि 31 दिसंबर एवं 01 जनवरी के अवसर पर जिले के सभी पिकनिक स्थलों, पर्यटन स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों को चिह्नित करते हुए वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए. साथ ही जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर लगातार पुलिस गश्ती कराए जाने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित किया जा सके.

मुख्य सचिव द्वारा की गई समीक्षा के आलोक में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा मध्य निषेध विभाग अंतर्गत जिले के सभी चेक पोस्टों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही चेक पोस्टों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध शराब के परिवहन, भंडारण एवं आपूर्ति पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके.

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सदर एवं दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी चिन्हित पिकनिक स्थलों, सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी बनाए रखें. साथ ही स्थानीय थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्ती, वाहन जांच एवं चेक पोस्टों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें.

जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि नववर्ष के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com