MIC मेंबर बोले-सभापति को बैठने का अधिकार नहीं:बिलासपुर में मेयर इन-काउंसिल की बैठक में बवाल, सभापति ने कहा-पहले नियम का ख्याल क्यों नहीं आया?

बिलासपुर में मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक में सभापति विनोद सोनी और पार्षद विजय ताम्रकार के बीच तीखी बहस हो गई। MIC मेंबर ने सभापति से कहा कि, उन्हें बैठक में शामिल होने का अधिकार नहीं है। मेयर और कमिश्नर की मौजूदगी में बहस और बवाल नियम तक जा पहुंची।

नगर निगम के सचिव राजेंद्र अवस्थी से नियम-कानून पूछा गया। अवस्थी ने बताया कि नियम के मुताबिक एमआईसी की बैठक में मेयर और सदस्य ही बैठ सकते हैं तो ताम्रकार हावी हो गए।

दरअसल, तीन महीने पहले हुई सामान्य सभा की बैठक में सभापति विनोद सोनी ने MIC सदस्य विजय ताम्रकार को प्रोटोकॉल का हवाला देकर पीछे की सीट पर बैठने कहा था। मंगलवार को जब सोनी MIC की बैठक में पहुंचे तो ताम्रकार ने कह दिया कि आपको यहां बैठने का अधिकार नहीं है।

मेयर पूजा विधानी, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे, सभी MIC सदस्यों की मौजूदगी में दोनों के बीच तीखी बहस हुई। सोनी ने कहा कि, उनके पहले भी जो सभापति थे, वे MIC की बैठक में रहते थे, तब क्यों आपत्ति नहीं की गई? बात यहां तक पहुंच गई कि नगर निगम के सचिव राजेंद्र अवस्थी से नियम-कानून पूछा गया।

अवस्थी ने बताया कि नियम के मुताबिक एमआईसी की बैठक में मेयर व सदस्य ही बैठ सकते हैं तो ताम्रकार हावी हो गए।

बैठक में 52 प्रस्ताव पर MIC की मुहर

विकास भवन के दृष्टि सभा कक्ष में मेयर पूजा विधानी की अध्यक्षता में MIC बैठक हुई, जिसमें शहर विकास सहित अन्य 52 मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सारे मुद्दों पर चर्चा होने के बाद सर्वसम्मति से 52 प्रस्तावों पर MIC की मुहर लगा दी गई।

प्रोटोकॉल विवाद पर भड़के MIC सदस्य विजय ताम्रकार

MIC सदस्य विजय ताम्रकार ने बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कहा कि, सामान्य सभा में उनका अपमान हुआ था। उन्हें पीछे बैठने कहा गया, जबकि वे सीनियर पार्षद हैं। इस पर सभापति विनोद सोनी ने जवाब दिया कि प्रोटोकॉल व नियम के मुताबिक ही उन्होंने ऐसा किया।

इस पर ताम्रकार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नियम के मुताबिक आप (सभापति) MIC की बैठक में नहीं रह सकते। इसी से विवाद बढ़ा, तब मेयर व अन्य सदस्यों ने दोनों को रोका। इसके बाद बैठक खत्म हो गई।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com