कोरबा कोयला घोटाला: अदानी पावर सप्लाई में बड़ा खेल, 3 और आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : गेवरा खदान से अदानी पावर के लिए ट्रेलर में जयरामनगर साइडिंग भेजे गए कोयले की अफरा-तफरी के मामले में पुलिस ने 3 अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की है.जिनमें सूरज खांडे, जगदेव भास्कर व राहुल वस्त्रकार शामिल है.

आरोपियों में एक सुपरवाइजर, दूसरा पेट्रोलिंग टीम का कर्मी और तीसरा जीपीएस रिमूव करने वाला एक्सपर्ट है.आरोपियों के खिलाफ कोयले की हेराफेरी के साथ तकनीक से छेड़छाड़ करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.इससे पहले अलग-अलग तिथि में मामले से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इस तरह अब मामले में कुल 13 आरोपी की गिरफ्तारी हो.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जयरामनगर साइडिंग पर कोयला डंप करने के बजाए सिर्फ टीपी जमा करके कोयला दूसरे जगह खपाया जाता था.अब तक करीब पौने 6 लाख रुपए कीमत का 365 टन कोयला अफरा-तफरी का पता चला है.मामले में 6 ट्रेलर भी जब्त हो चुके हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है, जैसे-जैसे संलिप्तता का पता चल रहा है पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है.

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया इस अदानी कंपनी के द्वारा शिकायत की गई थी जहां इस मामले में जांच के दौरान पहले भी आरोपियों को गिरफ्तारी की जा चुकी है तीन आरोपीयो की गिरफ्तारी की गई है.

बताया जा रहा है कि 335 टन कोयला कीमती 576000.00 एवं अपराध में शामिल 6 नग ट्रेलर जप्त किया गया था. इसमे मामले में पहले पकड़े गए आरोपी लक्ष्मण कुमार 25 वर्ष पता मस्तूरी जिला बिलासपुर,तुषार खंडे 24 वर्ष पता परसदा थाना सकरी बिलासपुर (छ.ग.) गोपी किशन सोनझरी 22 वर्ष पता खमरिया बिलासपुर दुर्गेश कुमार साहू 22 वर्ष पता धतूरा कोरबी थाना हरदी बाजार जिला कोरबा,अतीक मेमन 26 वर्ष पता हाथी बाजार थाना.

मामला प्रकाश में आने के बाद कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया था वही पुलिस भी इस मामले में जांच में जुटी हुई है बताया जा रहा है कि इस मामले में कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com