पति की दरिंदगी से टूटी पत्नी, इज्जतनगर थाने पहुँची पीड़िता—मामला दर्ज

बरेली : इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित सैनिक कॉलोनी, संजय नगर में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है.कॉलोनी निवासी सपना बनर्जी ने अपने पति शरद चंद बनर्जी पर बेरहमी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं.
पीड़िता के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को उनके पति ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की और अपशब्द कहे.जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी पति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी.घटना से आहत महिला अगले दिन इज्जतनगर थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी
पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सभी तथ्यों की पड़ताल की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह मामला एक बार फिर समाज में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घरेलू हिंसा की घटनाओं की ओर इशारा करता है.पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ऐसे मामलों में पीड़ित महिलाओं को पूरा संरक्षण दिया जाएगा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.









