कटनी-दमोह रोड पर पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, हादसे में चार की मौत

कटनी-दमोह मार्ग पर गुरुवार की शाम एक भयानक सड़क हादसा हुआ। दमोह से कटनी की ओर टमाटर लेकर आ रहे पिकअप वाहन ने मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्ची सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा घायल रीठी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं और मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है। घटना कटनी-दमोह मार्ग के हीरापुर व बड़गांव के बीच हुई। मोटर साइकिल में तीन लोग सवार थे और उनके साथ चार साल की बालिका भी थी।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया और रीठी से पहले वाहन सड़क पर छोड़कर भाग निकला। सलैया चौकी पुलिस बल ने घायल युवक को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, माना जा रहा है कि सभी पन्ना जिले के निवासी थे। पिकअप वाहन जब्त कर लिया गया है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com