’12 साल बड़े रिश्तेदार से मेरी शादी…’, हिंदू बॉयफ्रेंड के लिए कोर्ट तक जा पहुंची मुस्लिम गर्लफ्रेंड, जज ने सुनाया ये फैसला

बिजनौर जिले के नहटौर थाने में जब 19 साल की सोनी ने ये शब्द कहे, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए. यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लग सकती है. लेकिन यह हकीकत है नहटौर के इलाबास गांव की. यहां एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ जीवन बिताने के लिए अपने पूरे परिवार से मोर्चा खोल दिया.
जादू-टोने का आरोप लगाया
पुलिस ने जब सोनी के परिवार वालों को थाने बुलाया, तो वहां घंटों तक बहस और ड्रामा चला. परिजनों का दावा था कि सुंदर के परिवार ने सोनी पर ‘जादू-टोना’ करके उसे वश में कर लिया है. उन्होंने सोनी को मनाने और समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही. हैरानी की बात यह रही कि थाने में चले इस ड्रामे के दौरान प्रेमी युवक या उसके परिवार का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था. सोनी अकेली ही अपने परिवार और समाज की परंपराओं से लड़ रही थी.
कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
पुलिस के लिए यह मामला पेचीदा था. एक तरफ परिजन युवती को साथ ले जाने पर अड़े थे, तो दूसरी तरफ युवती अपने प्रेमी के पास जाने की मांग कर रही थी. सोनी ने अपने बालिग होने के दस्तावेजी सबूत पुलिस को सौंप दिए.
मामले को कानूनी रूप से सुलझाने के लिए पुलिस ने सोनी का मेडिकल कराया और उसे बिजनौर में अपर सिविल जज (चतुर्थ) की अदालत में पेश किया. कोर्ट में सोनी ने बयान दिया कि वह बालिग है और बिना किसी दबाव के सुंदर के साथ रहना चाहती है. मेडिकल रिपोर्ट और उम्र के पुख्ता सबूतों के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया कि सोनी अपनी मर्जी से जीवन जीने के लिए स्वतंत्र है. कोर्ट के आदेश के बाद वह अपने प्रेमी के साथ रवाना हो गई.











