“मेरे बुढ़ापे की लाठी है सूरज” बेटे के वायरल बयान पर भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष, किसानों के साथ खड़े होकर लड़ाई का किया ऐलान

कोरबा: छत्तीसगढ़ की राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने अपने पुत्र सूरज महंत के राजनीतिक आगाज की खबरों पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसमें एक राजनेता की परिपक्वता और एक पिता का स्नेह साफ़ झलकता है. जहाँ गलियारों में सूरज की चुनावी लॉन्चिंग की चर्चा गर्म है, वहीं डॉक्टर महंत ने इसे “मीडिया की कल्पना” करार देते हुए साफ किया कि सूरज फिलहाल केवल उनके और सांसद ज्योत्सना महंत के “सहारे” के तौर पर साथ खड़े हैं.

“हमें भी घूमने के लिए चाहिए एक सहारा”

बेटे के भविष्य पर पूछे गए सवालों का डॉक्टर महंत ने बड़ी ही सादगी से मुस्कुराते हुए जवाब दिया. उन्होंने कहा- “ये सब आप लोगों की कल्पनाएं हैं. स्वाभाविक है, लड़का मां के साथ घूमता है और जब मां नहीं रहती तो मेरे साथ घूमता है. हमें भी इस उम्र में घूमने के लिए एक सहारे की जरूरत होती है. वह अभी एक बच्चे की तरह हमारे साथ काम कर रहा है. जब हम राजनीति से हट जाएंगे, तब वह कोशिश करेगा या उसे लाएंगे तब वह देखेगा. फिलहाल उसे आगे बढ़ाने की कोई जल्दबाजी या आवश्यकता नहीं है.”

​सूरज महंत ने हाल ही में बयान दिया था कि वे पद के भूखे नहीं हैं, बल्कि माता-पिता की सेवा और कांग्रेस के सिपाही के तौर पर काम करना ही उनका धर्म है. इस मामले में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने भी अपनी राय व्यक्त की है.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के पिता स्वर्गीय बिसाहू लाल महंत अखंड मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष रहे हुए मंत्री भी रहे. अब डॉ महंत और उनकी धर्मपत्नी ज्योत्सना महंत सक्रिय राजनीति में है. महंत दंपति की बढ़ती उम्र के मद्देनजर इनके शुभचिनतक चाहते हैं कि सूरज महंत अब चुनाव लड़ने के योग्य हो गए हैं. इसलिए अगले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उनको टिकट देकर चुनाव लड़वावे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com