रीवा: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट

रीवा : जिला मुख्यालय से सटे गुढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम दुआरी में आबकारी पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर आज दिनाँक 25 जनवरी की दोपहर बड़ी कार्रवाई की है.ग्राम के वार्ड क्रमांक 01 स्थित साकेत बस्ती में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ लाहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया.
आबकारी विभाग द्वारा दी गई दबिश में लालजी साकेत के पास से 100 किलोग्राम और गुजरिया साकेत के पास से 40 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ। पुलिस की टीम को आता देख शराब बनाने वाले अन्य कारोबारी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए
टीम ने बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. दशकों पुराने अवैध कारोबार पर प्रहार स्थानीय लोगों के अनुसार, साकेत बस्ती में पिछले 20-25 वर्षों से कच्ची शराब बनाने का अवैध धंधा बेखौफ संचालित हो रहा है.पूर्व में भी कई बार गिरफ्तारियां हुईं, लेकिन कड़ी कार्रवाई के अभाव में यह धंधा दोबारा शुरू हो जाता था। इस बार आबकारी विभाग की इस सक्रियता ने अवैध कारोबारियों के हौसले पस्त कर दिए हैं.
गुढ़ बीट प्रभारी उपनिरीक्षक आदिति अग्रवाल ने बताया कि हमने दुआरी गांव में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध महुआ लाहन जब्त किया है और उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया है.क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध मदिरा व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्रवाइयां जारी रहेंगी.”











