रायबरेली जिले में हुआ भीषड़ सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी मां-बेटी को कुचला…

रायबरेली: यूपी के रायबरेली जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा गांव के पास एक तेज तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी मां और बेटी को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, मृतका विटान मौर्या (35 वर्ष) अपनी पुत्री अनुष्का मौर्या (15 वर्ष) के साथ सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक काल बनकर आया और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतका के भाई शैलेंद्र मौर्य ने बताया कि मेरी बड़ी दीदी और भांजी स्कूल जाने के लिए निकली थीं. वे वहां कमरा लेकर रहती थीं ताकि बेटी की पढ़ाई अच्छे से हो सके। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें टक्कर मार घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की कार एक साथ घर की दो मौतों से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. गांव में भी इस घटना के बाद से शोक की लहर है. स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के आतंक को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है.











