रीवा: यूट्यूबर मनीष पटेल फिर विवादों में, वैलेंटाइन-डे पर डाले गए वीडियो में ब्राह्मण समाज पर की अभद्र टिप्पणी

रीवा: यूटूबर मनीष पटेल फिर विवादो में आया है. अपने बघेली वीडियो से चर्चा में रहने वाले रीवा के यूट्यूबर मनीष पटेल एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसता नजर आ गया हैं. इस बार विवाद का कारण बना है उसका एक आपत्तिजनक वीडियो, जिसमें ब्राम्हण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.
मामला इतना बढ़ गया है कि ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने आज एकत्रित होकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है और उसके यूट्यूब चैनल को भी बंद करने की बात कही है. साथ ही ब्राह्मण समाज एवं अधिवक्ताओं के द्वारा यह भी कहा गया कि अगर पुलिस मनीष पटेल यूट्यूब पर कार्रवाई नहीं करती तो वह न्यायालय की शरण लेंगे.
मनीष पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया. आरोप है कि इस वीडियो में मनीष ने ब्राह्मण समाज की युवतियों को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया. वीडियो के वायरल होते ही समाज में भारी आक्रोश फैल गया.
गुस्साए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा. ब्राम्हण समाज के लोगों का कहना है कि मनीष पटेल अक्सर कॉमेडी के नाम पर धार्मिक संस्कारों और जातियों का मजाक उड़ाता हैं. हाल ही में UGC और आरक्षण के मुद्दों को लेकर विंध्य क्षेत्र में पहले ही संवेदनशीलता बनी हुई है, ऐसे में इस तरह का वीडियो आग में घी डालने का काम कर रहा है.
यह पहली बार नहीं है जब मनीष पटेल विवादों में घिरे हों, इससे पहले भी उनके कई वीडियो पर आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है. हालांकि पहले उन्होंने माफी मांगकर मामला शांत कर लिया था, लेकिन इस बार समाज FIR और गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है. पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.











