सीमा हैदर ने बेटे को दिया जन्म

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाली सीमा हैदर एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। परिवार में बच्चे के जन्म के बाद खुशी का माहौल है और परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।

यह सीमा हैदर का छठा बच्चा है। इससे पहले उनके पांच बच्चे थे। जानकारी के अनुसार, उनके चार बच्चे उनके पहले पति गुलाम हैदर से हैं, जिन्हें वह पाकिस्तान से भारत लेकर आई थीं। वहीं, यह दूसरा बच्चा है जो सचिन मीणा के साथ उनका हुआ है। इससे पहले मार्च 2025 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था।

सीमा हैदर और सचिन मीणा की मुलाकात ऑनलाइन गेम के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बने और सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थीं। इस मामले को लेकर जांच एजेंसियों ने पूछताछ भी की थी और कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

वर्तमान में सीमा हैदर अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जी रही हैं। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहते हैं और नियमित रूप से अपने पारिवारिक जीवन से जुड़े वीडियो साझा करते हैं। परिवार ने नवजात के जन्म पर संतोष जताया है और घर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com